BIG NEWS : नीमच शहर में प्री मानसून की झमाझम, तेज गर्मी के बाद हुई बारिश ने नागरिकों को दिलाई तेज गर्मी व उमस से निजात, पढ़े खबर 

June 15, 2024, 5:36 pm




नीमच। शहर में शनिवार शाम को प्री मानसून की बारिश हुई। दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब 10 मिनिट हुई झमाझम से मौसम में ठंडक घुल गई। इसके बाद भी खबर लिखे जाने तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।  आपकों बता दें कि आज शनिवार को दिन में तेज गर्मी व उमस थी। वहीं कुछ-कुछ अंतराल में आसमान में बादलों ने डेरा भी जमाया। इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। प्री मानसून की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक बारिश का क्रम जारी था।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP