NEWS : ग्राम सुरजना में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश, स्वच्छ ग्राम पहल के तहत निकाली जागरूकता रैली, दिलाई शपथ, 90 से अधिक ग्रामीणों ने लिया भाग, पढ़े खबर
चित्तौड़गढ़। बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, चंदेरिया सीमेंट वर्क्स के इकाई प्रमुख जयंत कंडपाल के निर्देशन में कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत संचालित ष्स्वच्छ ग्राम पहलष् के तहत ग्राम सुरजना में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा उचित अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ। रैली में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही स्वच्छ ग्राम पहल के अंतर्गत गांव में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सामुदायिक स्थलों, सार्वजनिक क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में 90 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ग्राम की महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सामुदायिक स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।