BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 12:34 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह की योजनाओं की समीक्षा, खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर दिखाई सख्ती, कृषि एवं संबद्ध विभागों की प्रगति पर दिए आवश्यक निर्देश, पीएमएफएमई और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के बेहतर समन्वय पर जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एपीसी (एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर) समूह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, दुग्ध संघ, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने एपीसी समूह में शामिल सभी विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति का पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अमन वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत हितग्राहियों के प्रकरण तैयार करते समय उन्हें एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि इकाई स्थापना के लिए उन्हें अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।

उन्होंने कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए उपज की क्लीनिंग, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश मंडी सचिव को दिए।

बैठक में कृत्रिम गर्भाधान, हिरण्यगर्भा योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना एवं फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने खरीफ सीजन से पूर्व मिट्टी के नमूने लेकर उनकी जांच कराने, सहकारी समितियों में गत वर्ष की खपत के अनुसार उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महागढ़ कृषि फार्म की भूमि के सीमांकन के लिए आवश्यक आवेदन प्रस्तुत कर शीघ्र सीमांकन कराने तथा दुग्ध समितियों के शेष सदस्यों के बैंक खाते सहकारी बैंकों में खुलवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE