BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 1:36 pm
BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को मिली रफ्तार, बायपास के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज, क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना इंतजार अब होगा खत्म, जून में हो सकता है भूमिपूजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच/जीरन। क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित झांझरवाड़ा-चेताखेड़ा-जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क एवं जीरन बायपास परियोजना को लेकर सकारात्मक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भोपाल स्तर पर लंबित फाइल संबंधी प्रक्रियाओं में प्रगति होने के बाद परियोजना को गति मिल गई है और जून माह में भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित जीरन बायपास के लिए आवश्यक भूमि के सर्वे नंबर चिन्हित किए जा चुके हैं तथा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। बायपास के निर्माण से जीरन नगर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम एवं सुरक्षित बन सकेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार के सतत प्रयासों तथा भाजपा दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों की सक्रिय पहल से परियोजना को गति मिली है। भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने उम्मीद जताई कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह परियोजना पूरी होने पर नीमच, जीरन और मल्हारगढ़ क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही व्यापार, परिवहन एवं आवागमन को भी नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों में अब निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना से उत्साह का माहौल है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE