BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 12:48 pm
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय में वृहद पौधारोपण, डीएफओ अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा, कर्मचारियों को दिलाई संरक्षण की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंडल कार्यालय परिसर में वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) एस.के. अटोदे के नेतृत्व में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यालयीन कर्मचारियों ने विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत डीएफओ एस.के. अटोदे ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सार्थक करते हुए कटहल का पौधा रोपा तथा उसकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी गिरीश सिंह राठौड़, मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह राठौड़, लेखा शाखा सहायक हेमलता सोनी, राजस्व शाखा प्रभारी कुंवर अग्निवेश, तेंदूपत्ता शाखा प्रभारी पूजा बंबोरिया, कार्यवाहक वनपाल हीरामणि पहाड़िया तथा वनरक्षक टीना योगी, विनय कुमार सालवी एवं राकेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, कटहल, रामफल और आम सहित विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधारोपण के पश्चात सभी कर्मचारियों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल एवं संरक्षण की शपथ ली।

डीएफओ एस.के. अटोदे ने कर्मचारियों से व्यक्तिगत स्तर पर भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक वृक्षारोपण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE