KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने लिया जल स्रोत संरक्षण का संकल्प, बोरदियाकलां में बावड़ी पूजन, छायन में 11 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण, पढ़े खबर 

June 6, 2026, 1:24 pm




नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम बोरदियाकलां में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित बावड़ी पर पूजन कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरदियाकलां द्वारा नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बावड़ी का विधिवत पूजन किया। संगोष्ठी के माध्यम से जल संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के महत्व तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात ग्राम छायन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में पंचायत परिसर में 11 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ग्राम निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरदियाकलां के प्रकाश सेन, मनोहरदास बैरागी, गोविंद सिंह, परमानंद भाटी तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी हरिओम गहलोत उपस्थित रहे। वहीं ग्राम छायन में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच अमृतलाल रैगर, रणजीत सिंह, भगत नागदा, शेरसिंह, राजूदास बैरागी, पंचायत सचिव रामप्रसाद, बबलू सिंह, उदय सिंह, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चौहान, शशि परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP