BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 3:12 pm
KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, कानून व्यवस्था एवं निष्पक्ष जांच के लिए उठाई आवाज, अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं कथित आपराधिक घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुस्लिम समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कुछ व्यक्तियों पर प्रशासन को गुमराह करने, अफवाह फैलाने तथा क्षेत्र का माहौल खराब करने के प्रयास करने के आरोप लगाए गए हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ईद-उल-अजहा से पूर्व कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से गलत जानकारी प्रसारित कर प्रशासन को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। समाजजनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा चमड़ा गोदाम से हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए ज्ञापन में कहा गया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रार्थियों ने चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को चिन्हित करने की मांग की।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा समय-समय पर अफवाहें फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा व्यापारिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता रहा है। समाजजनों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

ज्ञापन में जिले में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE