BREAKING NEWS
KHABAR : पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं.. <<     KHABAR : 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर रामपुरा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्रधानमंत्री के पुतला दहन पर.. <<     उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा.. <<     KHABAR : एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत हुए राकेश.. <<     KHABAR : सतना में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा.. <<     खरगोन के कसरावद में अज्ञात वाहन की टक्कर से.. <<     दतिया उपचुनाव के बीच BSP को सबसे बड़ा राजनैतिक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका,.. <<     उज्जैन के टावर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग,.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा.. <<     BIG NEWS : महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड.. <<     शिवपुरी में नवविवाहिता का ससुराल पर.. <<     शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     जयसिंहनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, वार्ड 9 के.. <<     NEWS : माउंट आबू पहुंचे विधानसभा मुख्य सचेतक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 2:02 pm
BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों का नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस खेमे में हलचल तेज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा उम्मीदवारों- तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने बेहद गरिमामयी माहौल में अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा पहुंचने से पहले दोनों प्रत्याशियों ने प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अपनी चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत की।


दिग्गजों की मौजूदगी में दाखिल हुआ नामांकन
माल्यार्पण के बाद दोनों प्रत्याशी वरिष्ठ नेताओं के काफिले के साथ विधानसभा पहुंचे। उम्मीदवारों ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना-अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नियमों के मुताबिक, प्रत्येक उम्मीदवार के नामांकन पत्र पर 10-10 विधायक प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। इस हाई-प्रोफाइल नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी का पूरा शीर्ष नेतृत्व एकजुट नजर आया। मौके पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ही बीजेपी के तमाम मंत्री, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विधानसभा में मौजूद रहे।


तीसरी सीट को लेकर बीजेपी का ‘सीक्रेट प्लान’
इस नामांकन के बीच सबसे बड़ी राजनैतिक खबर तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी तीसरी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतारने को लेकर गंभीर मंथन कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।


निशाने पर कांग्रेस की सीट
बीजेपी की नजर सीधे तौर पर कांग्रेस के कोटे की राज्यसभा सीट पर है, जहाँ से कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है। बीजेपी मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ अपना तीसरा उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ने की तैयारी में है। बीजेपी के इस दांव के बीच कांग्रेस खेमे से असंतोष की खबरें छनकर बाहर आ रही हैं। राजनैतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पार्टी के कुछ फैसलों से नाराज चल रहे हैं। यदि बीजेपी तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारती है, तो यह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए एक बड़ी संगठनात्मक चुनौती और ‘अग्निपरीक्षा’ साबित होगा।


समय का इंतजार कीजिए
इस पूरे घटनाक्रम और तीसरी सीट के सस्पेंस पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। हमारे दोनों प्रत्याशी (तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल) ऐसे जमीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने हमेशा धरातल पर काम किया है।” कांग्रेस की अंतर्कलह पर तंज “कांग्रेस में जो कलह मची है, वह उनका पूरी तरह से अंदरूनी मामला है। उस पर हमें कुछ नहीं कहना।


जब मंत्री राकेश सिंह से सीधा सवाल किया गया कि क्या बीजेपी तीसरी सीट पर चुनाव लड़ रही है? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बेहद कूटनीतिक जवाब दिया- “आपसे किसने कहा कि हम (तीसरी सीट पर) लड़ रहे हैं और किसने कहा कि हम नहीं लड़ रहे हैं? बस थोड़ा समय का इंतजार कीजिए”।मंत्री राकेश सिंह के इस बयान ने साफ कर दिया है कि बीजेपी ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं और राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश की सियासत में कोई बड़ा धमाका होना तय माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE