KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा मोतियाबिंद जांच एवं चिन्हांकन शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, मौके पर दवाईयां भी मिलेगी मुफ्त, पढ़े खबर
नीमच। जिले में मोतियाबिंद रोगियों की पहचान एवं उपचार के लिए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रथम मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर का आयोजन 8 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों का चिन्हांकन कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। सीएमएचओ डॉ. प्रसाद ने जीरन एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ लेने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।