BREAKING NEWS
KHABAR : सतना में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा.. <<     खरगोन के कसरावद में अज्ञात वाहन की टक्कर से.. <<     दतिया उपचुनाव के बीच BSP को सबसे बड़ा राजनैतिक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका,.. <<     उज्जैन के टावर चौक पर दिनदहाड़े फायरिंग,.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा.. <<     BIG NEWS : महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड.. <<     शिवपुरी में नवविवाहिता का ससुराल पर.. <<     शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     जयसिंहनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, वार्ड 9 के.. <<     NEWS : माउंट आबू पहुंचे विधानसभा मुख्य सचेतक.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में आधी रात आईएएस का.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक भूचाल, कई आईएएस.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार.. <<     KHABAR : आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों व प्रकल्प को.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के भीलवाड़ा का स्थायी वारंटी चढ़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 4:47 pm
KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप का बच्चा, पांढुर्णा में गर्भवती महिला को दिया था लड्डू पैकेट; ग्रामीणों ने किया हंगामा, पढे़ खबर 

Share On:-

पांढुर्णा। जिले के कारघाट कामठी गांव में शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्र से बांटे गए पोषण आहार में सांप का मृत बच्चा मिला। यह पैकेट एक गर्भवती महिला को दिया गया था। गनीमत यह रही कि महिला ने लड्डू का सेवन नहीं किया था, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।


पैकेट खोलते ही हैरान रह गया परिवार
जानकारी के अनुसार, कारघाट कामठी की रहने वाली गर्भवती महिला वच्छला बाई धुर्वे को आंगनवाड़ी केंद्र से पोषण आहार के तहत लड्डू का पैकेट मिला था। जब परिवार के सदस्यों ने घर पर पैकेट खोला, तो उसके अंदर सांप की प्रजाति का एक मृत बच्चा दिखाई दिया। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और प्रशासन को दी। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र पर लोगों ने हंगामा कर दिया।


पुलिस और बाल विकास विभाग ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना अधिकारी उषा पंदरे, नंदनवाड़ी पुलिस और नंदवाड़ी नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पैकेट को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया।


महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी ने बताया कि पोषण आहार का सैंपल सुरक्षित रख लिया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि मृत जीव पैकेट में किस स्तर पर पहुंचा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ग्रामीणों ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस घटना के बाद से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और परिजनों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पोषण आहार की गुणवत्ता की नियमित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE