BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2026, 10:27 am
KHABAR : आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों व प्रकल्प को लेकर विहिप जिला पदाधिकारी की अहम बैठक संपन्न, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। अखंड भारत संकल्प, वन संचार, अर्चक पुरोहित सम्मान, पौधा रोपण, कब्बडी प्रतियोगिता, गौ रक्षा हस्ताक्षर अभियान जैसे महत्वपूर्ण आयोजन व प्रकल्प के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।


जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री केलाश मालवीय ने बताया कि पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल सहित कई देश भारत के अभिन्न अंग हैं जिन्हें एक बार फिर अखंड भारत बनाना है। 


वन संचार के माध्यम से कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उनके परिवारों को एकजुट करना, अर्चक पुरोहित सम्मान के माध्यम से सनातन की रक्षा करने वाले कारको का सम्मान करना है, पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कबड्डी प्रतियोगिता जैसे आयोजनों के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण बैठक विहिप कार्यालय श्री गोदाम बालाजी मंदिर गो सेवा प्रकल्प परिसर में संपन्न हुए। जिसमें आगामी आयोजन व प्रकल्प को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। 


इसी कड़ी में महत्वपूर्ण जिला बैठक 26 जुलाई को मनासा के शिवाजी सभागृह आर वी कॉलेज में रखी गई है। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, नीमच जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला मंत्री कैलाश मालवीय, जिला सहसंयोजक बृजेश वाल्मीकि, सेवा प्रकल्प प्रमुख संजय चौरसिया, धर्म प्रसार प्रमुख विनोद जायसवार, साप्ताहिक मिलन प्रमुख कपिल बैरागी, गोरक्षा प्रमुख सूरज ग्वाला मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE