माउंट आबू। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग माउंट आबू पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष नेता रहे सुनील आचार्य के पिता घनश्याम आचार्य के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान जोगेश्वर गर्ग ने स्वर्गीय घनश्याम आचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिजनों श्रीमती कांता आचार्य, एडवोकेट जितेंद्र आचार्य, दिलीप आचार्य सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
वहीं, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने भी माउंट आबू पहुंचकर श्रद्धांजलि पत्र भेंट किया। इसके अलावा पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया तथा पोकरण विधायक प्रताप पुरी महाराज ने भी दिवंगत घनश्याम आचार्य को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसी क्रम में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. राजेश्वर सिंह भी शनिवार शाम करीब 4 बजे माउंट आबू पहुंचेंगे। वे सीधे आचार्य परिवार के निवास पर जाकर स्वर्गीय घनश्याम आचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।