BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2026, 10:42 am
BIG NEWS : मध्य प्रदेश में आधी रात आईएएस का महाफेरबदल, 20 अफसरों के तबादले, 6 जिलों में बदले कलेक्टर, रतलाम में अजय कटेसरिया, खरगोन में गुरु प्रसाद, मंदसौर में दिव्यांक सिंह को मिली कमान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की नियुक्ति के 24 घंटे बाद हुई इस पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

तबादला आदेश के अनुसार रतलाम में अजय कटेसरिया, शहडोल में मिशा सिंह, अनूपपुर में रत्नाकर झा, खरगोन में गुरु प्रसाद, मंदसौर में दिव्यांक सिंह और आगर मालवा में डॉ. शेर सिंह मीना को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सरकार ने एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया है। वहीं डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव तथा भास्कर लक्षकार को नया इंदौर संभागायुक्त नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उद्योग एवं एमएसएमई विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

अजय कटेसरिया को पहली बार किसी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव थे और पदोन्नति नियम-2025 तैयार करने के साथ मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली समान नागरिक संहिता (UCC) के ड्राफ्ट तैयार करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इसके अलावा संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव, ई. रमेश कुमार को नर्मदा घाटी विकास विभाग, मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार तथा सचिन सिन्हा को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं राघवेंद्र सिंह को वन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल के बाद प्रदेश में महिला कलेक्टरों की संख्या 17 से घटकर 15 रह गई है। खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल अध्ययन अवकाश पर चली गई हैं, जबकि मंदसौर की अदिति गर्ग और आगर मालवा की प्रीति यादव को भोपाल पदस्थ किया गया है। हालांकि मिशा सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाए जाने से एक महिला कलेक्टर की नियुक्ति भी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE