BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2026, 11:47 am
KHABAR : दतिया उपचुनाव से पहले बीएसपी को बड़ा झटका, 3000 समर्थकों संग बीजेपी में शामिल हुए लाखन यादव, पढे़ खबर

Share On:-

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। बसपा के वरिष्ठ नेता लाखन सिंह यादव और उनके पुत्र अमित यादव ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा का दावा है कि उनके साथ करीब 3,000 समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है और पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है।

भाजपा में शामिल होने के बाद लाखन सिंह यादव ने कहा कि उनकी विचारधारा अब बसपा से मेल नहीं खा रही थी। उनका कहना था कि दलितों और पिछड़ों के हित में जो कार्य वे पहले नहीं कर पा रहे थे, उन्हें अब भाजपा के मंच से बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

उपचुनाव से पहले बसपा के एक प्रमुख नेता का समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना और कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं का भी भाजपा का दामन थामना दतिया की चुनावी राजनीति में नए समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा इसे अपनी संगठनात्मक मजबूती बता रही है, जबकि विपक्ष के लिए इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE