भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के घोषित उम्मीदवारों पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जाहिर की है। समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने इसे समाज की लगातार हो रही उपेक्षा का प्रतीक बताया है।
पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा को खड़ा करने और विस्तार देने में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन आज उसी समाज को राजनीतिक रूप से नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी ने ब्राह्मण समाज को हाशिए पर धकेलने का मन बना लिया है।
वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी पर सवाल
पुष्पेंद्र मिश्रा ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा कौन-सा कारण है कि पिछले एक दशक से मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व के योग्य नहीं समझा जा रहा।
उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, रघुनंदन शर्मा, प्रभात झा और शिवप्रताप चिंपुरिया जैसे नेताओं की परंपरा का हवाला देते हुए कहा कि इस विरासत को अब नजरअंदाज किया जा रहा है।