KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग और क्ले आर्ट की बारीकियां; ख्यात चित्रकार राहुल लोहार होंगे मुख्य अतिथि, पढे़ खबर
नीमच। शहर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, संस्था कृति द्वारा बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 01 से 07 जून तक किया गया द्य जिसमें लगभग 50 बच्चों को प्रतिदिन दीपक भट्ट, ज्योतिका अग्रवाल, रचना ओझा और अश्मिका ने चित्रकारी के गुर सिखाये, साथ ही ग्लास पेंटिंग, क्ले आर्ट आदि का भी प्रशिक्षण दिया। शिविर के समापन के अवसर पर बच्चों द्वारा बनाये गए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाईं जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए शिविर संयोजक भारत जाजू और सत्येन्द्र सक्सेना ने बताया कि शिविर का समापन 7 जून को प्रात रू 10 बजे अंचल के ख्यात चित्रकार राहुल लोहार के मुख्य आतिथ्य और श्याम गुर्जर अध्यक्ष नीमच जिला प्रेस क्लब, तथा राहुल जैन, अध्यक्ष जिला प्रेस क्लब नीमच के विशिष्ट आतिथ्य में होगा द्य कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमच जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष जोशी करेंगे द्य प्रशिक्षण शिविर व्यवस्थापक कमलेश जायसवाल और डॉ अक्षय पुरोहित ने शहर के कला प्रेमियों और प्रशिक्षु बच्चों के अभिभावकों से कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।