BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 6:04 pm
KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रतलाम के 10 खिलाड़ियों ने किया मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व, प्रदेश को दिलाए 4 गोल्ड और 5 ब्रॉन्ज, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ ओडिशा द्वारा केटी ग्लोबल स्कूल में जूनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मध्य प्रदेश किकबॉक्सिंग टीम के 20 सदस्य टीम ने भाग लिया जिसमें से रतलाम जिले के 10 खिलाड़ियों ने भी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया और मध्य प्रदेश की झोली में 4 स्वर्ण पदक  और 5 कांस्य पदक मध्यप्रदेश के नाम किये। मध्य प्रदेश टीम ने कुल 14 मेडल जिसमें  6 स्वर्ण, 1 रजत, 7 कांस्य प्राप्त कर पदक तालिका में अपनी जगह बनाई। मध्य प्रदेश  का नेतृत्व किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विनोद सुंडावले द्वारा किया गया। मध्य प्रदेश टीम कोच के रूप में जितेंद्र  राठौड़ ने अपनी भूमिका निभाई। वही मध्य प्रदेश की ओर से  रेफरी की भूमिका में शुभम खराड़ी एवं आकांक्षा यादव ने की।

उक्त जानकारी देते हुए एमेच्योर स्पोर्ट्स की बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के महासचिव आशुतोष दाधीच ने बताया कि पहली बार मध्य प्रदेश कीकबॉक्सिंग टीम के खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा ट्रैकसूट प्रदान किया गया। सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम मेडल एवं वजन पर इस प्रकार है: भाविका जैन लोकिक - 70 kg, वैभवी  पाटीदार के वन -40 kg, प्रतिज्ञा राठौर के वन - 44kg, नंदनी राठौर लो कि-40 kg, शिवानी चौधरी लो किक - 44kg, खुशबू परमार  लो किक -40 kg, यामिनी वेद पॉइंट फाइट -40 kg, विजय योगी  लो किक -42 ,आरुष कुशवाह लो किक -50 kg, आदि। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन का रतलाम के अध्यक्ष शुभम तलोदिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के 28 राज्यों के करीब 800 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया इसमें से रतलाम जिले ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीते हैं और अपने क्षेत्र रतलाम जिले व मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों उपलब्धि पर समाज सेवी चंद्र प्रकाश जी औसतवाल अनिल जी दसेड़ा, प्रिया कुंवर, भारती भावसार, शेक शरीफ उद्दीन, नकुल खारोल जीवन साहू शिवरादित्य सिंह, ईश्वर गुर्जर, संतोष खराड़ी, क्रिश श्रीमाली आदि ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE