KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की योजनाओं का सही उपयोग नहीं, खराब नालों को दुरुस्त करना चाहिए लेकिन वह भी काम अधूरे, इंजीनियर की मनमानी से ग्रामीण परेशान, पढे़ अबरार पठान की खबर

June 6, 2026, 6:16 pm




खरगोन। सरकार के किसी भी निर्माण कार्य के लिए पब्लिक द्वारा मांग सब इंजिनियर का उस स्थान का सर्वे और सर्वे के बाद उपयोगिता के आधार पर तकनिकी प्राक्कलन, स्टीमेट तैयार होता है लेकिन खरगोन जिला की गोगांव जनपद में इंजिनियर जुगाड़ के हिसाब से स्टीमेट तैयार करते हैं, देवली में कोठा रोड़ पर, जहां ना तो कोई आबादी है, ना फिलहाल खलों में पशु बांधे जा रहे हैं, लेकिन लाखों रुपए खर्च कर पाईप लाईन डाल दी गई है,ना कार्य की उपयोगिता देखी गई है ना नापतौल ना लैआउट डाला, चुनाव में सरपंच की मदद करने वाले लोगों के कहने पर पाईप लाइन डाल दी, ग्रामीणो द्वारा सचिव सरपंच सब इंजिनियर की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं, ग्रामीण कहते हैं कि गांव में पानी की कमी है तीसरे दिन नलों में पानी आ रहा, पानी की व्यवस्था करना चाहिए वाल्व टुटे हुए हैं, पानी बहता रहता है उनको दुरुस्त किया जाना चाहिए बिना मतलब पाईप लाईन डाल कर सरकारी धन का अपव्यय किया गया है अधिकारियों को जानकारी भी भेजी है लेकिन कौन देखता है। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP