KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़ फरियादियों के बीच पहुंचे नवागत एसपी राजेश व्यास, बुजुर्ग को देख बोले- दादा! आप क्यों आए, हम बाहर आ जाते, पढे़ खबर
नीमच। पुलिस विभाग में संवेदनशीलत और त्वरित कार्यशैली की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए नीमच के नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास इन दिनों सुर्खियों में हैं। अमूमन अधिकारी अपने केबिनों में बैठकर जनसुनवाई करते हैं, लेकिन एसपी राजेश व्यास ने इस परंपरा को तोड़ते हुए सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। केबिन छोड़ फरियादियों के बीच पहुंचे कप्तान कार्यालय में पीड़ितों की बढ़ती भीड़ को देख एसपी खुद अपने केबिन से बाहर गलियारे में आ गए। जैसा कि तस्वीरों देखा जा सकता है, वे सीधे आम जनता के बीच खड़े होकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं। मौके पर ही 'ऑन द स्पॉट' एक्शन फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए उन्होंने मौके पर ही कार्रवाई की नीति अपनाई। खुद पीड़ितों के दस्तावेजों की जांच करते दिख रहे हैं। शिकायत सुनते ही उन्होंने तुरंत संबंधित थाना प्रभारियों को फोन लगाकर तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। बुजुर्ग को देख बोले- दादा! आप क्यों आए, हम बाहर आ जाते जनसुनवाई के दौरान जब एक दिव्यांग बुजुर्ग पर उनकी नजर पड़ी, तो वे भावुक हो गए। बुजुर्ग की तकलीफ देख उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए बेहद आत्मीयता से कहा— "दादा! आप क्यों कष्ट कर के आए, हम खुद बाहर आकर आपकी समस्या सुन लेते।" तस्वीरों में कैद पुलिस का यह मानवीय और संवेदनशील चेहरा अब पूरे जिले में तारीफ बटोर रहा है। एसपी की इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।