KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां स्थापना दिवस मनाया, पेंशन बढ़ाने और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग दोहराई, शहीद सदस्यों को दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर

June 6, 2026, 7:43 pm




नीमच। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति (NAC) का 9वां स्थापना दिवस शनिवार को जिला सहकारी बैंक, नीमच सिटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लेकर अपनी मांगों को दोहराया। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं पेंशनर संघ अध्यक्ष संभाजीराव जाधव ने बताया कि स्थापना दिवस को संकल्प दिवस एवं जन-जागरण अभियान के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ईपीएस-95 पेंशनरों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के लिए जनसमर्थन जुटाना है। कार्यक्रम में पेंशनरों ने न्यूनतम मासिक पेंशन 7,500 किए जाने, महंगाई भत्ता (डीए) लागू करने तथा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग दोहराई। वक्ताओं ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में जिला, तहसील एवं राज्य स्तर पर सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही संगठन के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए अपने अधिकारों की लड़ाई में योगदान देने वाले दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में घीसालाल सुराह, गोपालकृष्ण शर्मा, रमेश नागदा, विश्वास जोशी, वर्दीचंद्र मीणा, कन्हैयालाल मोनिया, भंवरलाल सगर, विमल जैन, रोचिराम छाबड़ा, प्रकाश नागर, चांदमल सोनी, बालकृष्ण पांडे, अब्दुल हकीम शेख, सत्यप्रकाश नागर, कैलाश प्लास, प्रकाशचंद्र जैन, गौतमलाल अहीर, समरथ जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी इलियास कुरैशी ने किया।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP