BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 7:31 pm
NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट, खनन गतिविधियां ठप, छोटी सादड़ी में संचालकों ने उठाई आवाज, सरकार से राहत की मांग, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़/छोटी सादड़ी। प्रतापगढ़ जिले में 2 जून के बाद खनन गतिविधियां प्रभावित होने से क्षेत्र में रोजगार का संकट गहरा गया है। अधिकांश माइंस बंद होने के बाद छोटी सादड़ी उपखंड मुख्यालय पर माइंस संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें खनन कार्य पुनः शुरू कराने और सरकार से राहत प्रदान करने की मांग उठाई गई।

बैठक में संचालकों ने कहा कि खनिज विभाग के बढ़ते नियमों, जटिल प्रक्रियाओं एवं प्रशासनिक दबाव के कारण छोटे खनन व्यवसायियों के लिए कार्य संचालन कठिन होता जा रहा है। इसके चलते जिले की कई माइंस बंद हो चुकी हैं, जिससे हजारों मजदूरों, ट्रैक्टर चालकों, मशीन ऑपरेटरों और अन्य श्रमिकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

मजदूरों ने बताया कि खनन कार्य ठप होने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और कई लोगों को रोजगार की तलाश में अन्य क्षेत्रों की ओर पलायन करने की नौबत आ गई है।

बैठक में उपस्थित माइंस संचालकों ने सरकार से मांग की कि खनन क्षेत्र से जुड़े नियमों का सरलीकरण किया जाए तथा छोटे खनन कारोबारियों को आवश्यक राहत प्रदान की जाए, ताकि बंद पड़ी माइंस दोबारा संचालित हो सकें और क्षेत्र में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियां पुनः गति पकड़ सकें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE