NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट, खनन गतिविधियां ठप, छोटी सादड़ी में संचालकों ने उठाई आवाज, सरकार से राहत की मांग, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

June 6, 2026, 7:31 pm




प्रतापगढ़/छोटी सादड़ी। प्रतापगढ़ जिले में 2 जून के बाद खनन गतिविधियां प्रभावित होने से क्षेत्र में रोजगार का संकट गहरा गया है। अधिकांश माइंस बंद होने के बाद छोटी सादड़ी उपखंड मुख्यालय पर माइंस संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें खनन कार्य पुनः शुरू कराने और सरकार से राहत प्रदान करने की मांग उठाई गई। बैठक में संचालकों ने कहा कि खनिज विभाग के बढ़ते नियमों, जटिल प्रक्रियाओं एवं प्रशासनिक दबाव के कारण छोटे खनन व्यवसायियों के लिए कार्य संचालन कठिन होता जा रहा है। इसके चलते जिले की कई माइंस बंद हो चुकी हैं, जिससे हजारों मजदूरों, ट्रैक्टर चालकों, मशीन ऑपरेटरों और अन्य श्रमिकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने बताया कि खनन कार्य ठप होने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और कई लोगों को रोजगार की तलाश में अन्य क्षेत्रों की ओर पलायन करने की नौबत आ गई है। बैठक में उपस्थित माइंस संचालकों ने सरकार से मांग की कि खनन क्षेत्र से जुड़े नियमों का सरलीकरण किया जाए तथा छोटे खनन कारोबारियों को आवश्यक राहत प्रदान की जाए, ताकि बंद पड़ी माइंस दोबारा संचालित हो सकें और क्षेत्र में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियां पुनः गति पकड़ सकें। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP