BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 7:16 pm
KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़ फरियादियों के बीच पहुंचे नवागत एसपी राजेश व्यास, बुजुर्ग को देख बोले- दादा! आप क्यों आए, हम बाहर आ जाते, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस विभाग में संवेदनशीलत और त्वरित कार्यशैली की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए नीमच के नवागत पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास इन दिनों सुर्खियों में हैं। अमूमन अधिकारी अपने केबिनों में बैठकर जनसुनवाई करते हैं, लेकिन एसपी राजेश व्यास ने इस परंपरा को तोड़ते हुए सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं।


केबिन छोड़ फरियादियों के बीच पहुंचे कप्तान
कार्यालय में पीड़ितों की बढ़ती भीड़ को देख एसपी खुद अपने केबिन से बाहर गलियारे में आ गए। जैसा कि तस्वीरों  देखा जा सकता है, वे सीधे आम जनता के बीच खड़े होकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं।


मौके पर ही 'ऑन द स्पॉट' एक्शन
फरियादियों को न्याय के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए उन्होंने मौके पर ही कार्रवाई की नीति अपनाई।  खुद पीड़ितों के दस्तावेजों की जांच करते दिख रहे हैं। शिकायत सुनते ही उन्होंने तुरंत संबंधित थाना प्रभारियों को फोन लगाकर तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।


बुजुर्ग को देख बोले- दादा! आप क्यों आए, हम बाहर आ जाते
जनसुनवाई के दौरान जब एक दिव्यांग बुजुर्ग पर उनकी नजर पड़ी, तो वे भावुक हो गए। बुजुर्ग की तकलीफ देख उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए बेहद आत्मीयता से कहा— "दादा! आप क्यों कष्ट कर के आए, हम खुद बाहर आकर आपकी समस्या सुन लेते।" तस्वीरों में कैद पुलिस का यह मानवीय और संवेदनशील चेहरा अब पूरे जिले में तारीफ बटोर रहा है। एसपी की इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE