NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

June 6, 2026, 5:16 pm




चित्तौड़गढ़। कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करवाकर धोखाधड़ी से नामांतरण कराने के मामले में भादसोड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि स्वामित्व संबंधी रिकॉर्ड में हेरफेर करने तथा वास्तविक कब्जाधारियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आपराधिक षड्यंत्र रचा था।  जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जून 2024 को प्रार्थी बालमुकुन्द राव निवासी मावरा ने रिपोर्ट पेश कि ग्राम मावरा पटवार हल्का आक्या, नवीन खाता संख्या 36 पर 1.5100 हैक्टर कृषि भूमि स्थित है जिसको 06 जून 1992 को मेरे पिताजी ने देवा पिता हेमा बंजारा निवासी मावरा से क्रय की थी और उसी दिन से हमारा कब्जा होकर काश्त करते चले आ रहे है। फर्जी नाम देवा पिता हेमा बंजारा, निवासी नई आबादी शंभूपुरा (वास्तविक नाम हजारी पिता भावसिंह बंजारा नि. शंभूपुरा थाना शंभूपुरा,) 2 कैलाशचन्द्र पिता कालूलाल बंजारा नि. मौखमपुरा, थाना भादसोडा 3 भागीरथ पिता रामलाल रेगर, निवासी मण्डफिया, थाना मण्डफिया 4 राजू पिता नंदलाल नायक, निवासी कुरेठा, पुलिस थाना मण्डफिया  5 जगदीश चन्द्र पिता पन्नालाल तेली, निवासी भादसोडा  (दस्तावेज लेखक) 6 हीरा लाल पिता गोकुल आचार्य निवासी भादसोडा, थाना भादसोडा (स्टाम्प वेण्डर) 7 नानूराम पिता मांगू बंजारा निवासी दौलतपुरा, तहसील डूंगला  8 रमेश पिता हजारी बंजारा निवासी दौलतपुरा, तहसील डूंगला, ने षडयंत्र रचकर सोची समझी साजीश के तहत उपरोक्त सभी मुल्जिमानों ने मिलकर धोखाधडी करके दिनांक 22 मई 2024 को उप तहसील कार्यालय भादसोडा में उक्त आराजीयात की रजिस्ट्री करवा दी एवं उसी दिन नामान्तकरण भी करवा दिया। आपराधिक षडयंत्र रच हजारी पिता भावसिंह बंजारा निवासी शंभूपुरा को अपने षडयंत्र में शामिल कर इसके देवा पिता हेमा बंजारा के नाम से कुट रचित दस्तावेज तैयार करवा कर उप पंजियन कार्यालय भादसोडा में उक्त कुट रचित दस्तावेज के आधार पर हजारी पिता भावसिंह बंजारा निवासी शंभूपुरा को देवा पिता हेमा बंजारा बता कर उक्त वर्णित आराजीयात की रजिस्ट्री करवा दी। इसी प्रकार अभियुक्त नानुराम एंव रमेश बंजारा को भी इस जमीन के बारे में पता चल जाने से एवं इनके दादा का नाम देवा होने से इन्होने भी देवा पिता लक्ष्मण निवासी दौलतपुरा तहसील डूंगला के नाम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया अपने दादा देवा पिता हेमा बंजारा अंकित करवाया देवा के पिता का वास्तविक नाम लक्ष्मण बंजारा है। और देवा पिता लक्ष्मण का स्वर्गवास दिनांक 08 जून 1978 से पूर्व ही हो गया किन्तु इन मुल्जिमानों ने भी प्रार्थीगण की जमीन हडपने के लिए जो फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवाया वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान से आरोपी भागीरथ रेडर तथा राजु नायक एंव अन्य आरोपीगणो के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया जाने से अभियुक्तगण 01 भागीरथ पिता रामलाल रेगर निवासी मण्डफिया थाना मण्डफिया जिला चित्तौडगढ 02 राजु पिता नन्दलाल नायक निवासी कुरेठा थाना मण्डफिया जिला चित्तौडगढ़ को गिरफ्तार किया जाकर बाद अनुसंधान के न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP