BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 4:58 pm
BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के साथ बाइक पर बैठकर पिपलिया पंथ जा रही थी महिला, तभी बीच रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार कार, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़ेरवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। महू-नीमच हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा पिपलिया मंडी थाना परिसर के सामने हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सोकड़ी निवासी भूली बाई (45) अपने पति हीरालाल नायक के साथ बाइक से पिपलिया पंथ जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भूली बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलिया मंडी ले जाया गया। परिजनों एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिसके कारण महिला को समय पर उपचार नहीं मिल सका।

इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ा अस्पताल होने के बावजूद चिकित्सकों की कमी बनी हुई है, जिससे दुर्घटना और आपातकालीन मामलों में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल में केवल एक चिकित्सक पदस्थ हैं, जो पिपलिया मंडी और कनघट्टी स्वास्थ्य केंद्र के बीच सेवाएं देते हैं। ऐसे में कई बार मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध नहीं हो पाता और उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है।

शनिवार को अस्पताल परिसर के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते नजर आए। लोगों ने क्षेत्र में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा में आता है, फिर भी नागरिकों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर शीघ्र ही जिला प्रशासन से मुलाकात की जाएगी।

इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों एवं अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE