BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 5:12 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस एक्ट के आरोपी की आलीशान संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, मकान समेत चार वाहन फ्रीज, तस्करी की कमाई पर चला कानून का डंडा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत निकुंभ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में संलिप्त तस्कर रतनलाल जाट की लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियां फ्रीज कर दी हैं। नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी से स्थायी अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आरोपी के आलीशान मकान सहित चार वाहनों को फ्रीज किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी देशराज कुलदीप के निर्देशन में निकुंभ थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि आरोपी रतनलाल जाट निवासी उठेल, थाना निकुंभ के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत उदयपुर, सिरोही, बाड़मेर तथा चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं। जांच के दौरान आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें फ्रीज करने का प्रस्ताव 4 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया था।

सुनवाई के बाद भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी ने पटवार हल्का पिंड क्षेत्र में स्थित आरोपी के मकान तथा उसके पुत्र राजमल जाट के नाम पंजीकृत स्कार्पियो, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल एवं स्कूटी को फ्रीज करने का स्थायी आदेश जारी किया। पुलिस ने आदेश की पालना करते हुए संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। जब्त संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये बताया गया है।

कार्रवाई में थानाधिकारी रामसिंह, हेड कांस्टेबल उगमाराम तथा कांस्टेबल योगेश, प्रहलाद, थानसिंह, सूर्यपाल और टंवरसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE