KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने पुलिस का नया अभियान, बदमाशों की पाठशाला में अपराधियों ने साझा किए अपने अनुभव, पढे़ खबर 

June 6, 2026, 3:51 pm




इंदौर। शहर में अपराध रोकने के लिए पुलिस कई तरह के कदम उठा रही है। लेकिन हत्या, चाकूबाजी, चोरी और मारपीट जैसे कई गंभीर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने अब ‘मेरा मोहल्ला न हो हल्ला’ के साथ ही मेरी बीट सबसे ठीक अभियान की शुरुआत की है। पुलिस के अभियान में रहवासियों को जोड़ा गया है। साथ ही बीट स्तर पर पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई है। उनके लिए मेरी बीट सबसे ठीक अभियान की शुरुआत की गई है ताकि जो पुलिसकर्मी क्षेत्र में भ्रमण करते हैं वह अपने क्षेत्र को सबसे बेहतर और नशा मुक्त और अपराध मुक्त बना सकें।  इसी के साथ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराधिक तत्वों की क्लास भी लगाई गई जिसमें उन्हें अपराध नहीं करने की हिदायत दी गई है। युवाओं को संदेश दिया गया है कि अपराध से दूर रहें। अब देखना होगा कि इन अपराधों पर पुलिस कितना रोकथाम कर पाती है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP