BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2026, 3:22 pm
BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे फेल, इस वार्ड में नल खोलते ही निकल रहा बदबूदार और कीड़ों भरा पानी, रहवासियों की सेहत खतरें में, जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि बेखबर, अब फूटा लोगों का गुस्सा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित बगीचा नंबर-5 क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले लगभग एक माह से नलों में मटमैला एवं बदबूदार पानी आ रहा है, जिसमें कीड़े भी दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों को मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है।

रहवासियों के अनुसार गंदे पानी के कारण कई परिवारों में पेट एवं पाचन संबंधी समस्याएं सामने आने लगी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार पार्षद एवं नगर पालिका अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

क्षेत्रवासियों ने यह भी बताया कि पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। उनका आरोप है कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति जारी है।

नागरिकों ने प्रशासन से जल गुणवत्ता की जांच कराने, पाइपलाइन की सफाई करवाने तथा नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE