KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू एकता पर जोर, ‘दोस्ती जिहाद’ को लेकर किया सतर्क, पढे़ भरत यादव की खबर

June 6, 2026, 2:12 pm




राजकोट। गुजरात के राजकोट में आयोजित तीन दिवसीय कथा एवं दिव्य दरबार के प्रथम दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) ने हिंदू समाज से एकजुट और जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई एक घटना का उल्लेख करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कथा के दौरान बागेश्वर सरकार ने कहा कि वे केवल कथा सुनाने नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जागृत करने के उद्देश्य से राजकोट आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित रहना होगा, क्योंकि आने वाले समय में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान में लव जिहाद, लैंड जिहाद और अन्य मुद्दों पर चर्चा होती रही है, वहीं अब दोस्ती जिहाद जैसे नए चलन की भी बात सामने आ रही है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की अपील की। बागेश्वर सरकार ने यह भी कहा कि उनका किसी धर्म या समुदाय से विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पारस्परिक सम्मान और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। राजकोट के श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज संगठित और जागरूक रहेगा तो वह किसी भी चुनौती का मजबूती से सामना कर सकेगा। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने बागेश्वर सरकार के विचारों को सुना।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP