BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान, खेलों और जागरूकता से युवाओं को जोड़ने की पहल, फुटबॉल टूर्नामेंट से लेकर जेल तक पहुंचा जागरूकता का संदेश, पढ़े खबर 

July 27, 2026, 7:33 pm




नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में जिलेभर में लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत खेलों से जुड़ो, नशे को छोड़ो संदेश के साथ दशहरा मैदान नीमच में आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में ए. यूनियन एवं अहीर क्राउन फुटबॉल क्लब, यंग स्टार फुटबॉल क्लब एवं नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब एवं सिटी स्पोर्ट्स तथा अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब एवं सिटी यूनियन फुटबॉल क्लब के बीच मैच हुए। इसमें ए. यूनियन, नीमच सिटी फुटबॉल क्लब, फ्रेंड्स क्लब और अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। उप जेल जावद में कैदियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ- अभियान के तहत पुलिस थाना जावद द्वारा उप जेल जावद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद हर्ष राठौर एवं थाना प्रभारी जावद के मार्गदर्शन में जेल में निरुद्ध कैदियों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही कैदियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम चौपालों का आयोजन- इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस थाना जीरन द्वारा अस्पताल चौराहा जीरन, थाना मनासा द्वारा रामपुरा रोड मनासा, थाना जावद द्वारा ग्राम मोरवन, थाना नीमच सिटी द्वारा रावतखेड़ा रोड, थाना रामपुरा द्वारा मेडम क्यूरी हाईस्कूल रामपुरा तथा थाना सिंगोली अंतर्गत ग्राम झांतला में ग्राम चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आमजन को नशे के कारण होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। नीमच पुलिस की अपील- नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। पुलिस ने कहा कि जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की दिशा में एक सार्थक कदम है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP