BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल शिफ्टिंग का कार्य, इस 11 केवी फीडर से प्रभावित होगी आपूर्ति, उपभोक्ताओं के लिए जारी किया चार घंटे की कटौती का शेड्यूल, पढ़े खबर
July 27, 2026, 7:54 pm
नीमच। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को एमपीआरडीसी द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण 11 केवी महू रोड फीडर से होने वाला विद्युत प्रदाय अस्थायी रूप से बाधित रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 6.00 बजे से 10.00 बजे तक 11 केवी महू रोड फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कारण महू रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि आवश्यकतानुसार कम या अधिक की जा सकती है। उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य पूर्व निर्धारित समयानुसार पूर्ण कर लें।