सिंगोली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय स्वर्णिम भारत आध्यात्मिक रथ यात्रा के द्वारा 14 नवंबर 2022 को सुबह 11 बजे से रथयात्रा जिनेंद्र एजुकेशन एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल, सीएम राइज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डिवाइन अकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर, गर्ल्स स्कूल एवं अन्य स्थानों पर रथयात्रा द्वारा कुंभकरण के लाइव शो और एलईडी के माध्यम से विभिन्न विषयों पर जन जागरूकता का संदेश गांव के चौराहों, स्कूलों, पंचायत भवनों आदि स्थानों पर दिया गया। ग्रामीण लोगों की बड़ी भारी भीड़ और उत्साह बहुत ही अविस्मरणीय रहा। कुंभकरण की भांती सोए हुए लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने और जगाने का संदेश और सामाजिक कुरीतियों, नशा मुक्ति, युवा सशक्तिकरण जैसे विषय को लेकर जन जागरूकता संदेश दिया।
कुंभकरण शो का लोगों में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा और स्कूल के बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ लाइव शो के माध्यम से इस रथयात्रा का बहुत आनंद लिया। ब्रह्माकुमारी संस्था संचालिका अंकिता दीदी ने बाल दिवस पर बच्चों को मेडिटेशन और नैतिक मूल्यों को साथ लेकर जीवन जीने का मंत्र बताया। वास्तव में कुंभकरण शब्द कुंभ और कर्ण शब्द से मिलकर बना है। कुंभ यानी घड़ा कर्ण यानी कान जैसे घड़े में आवाज वापस लौट कर आती है, वैसे ही जीवन में हम दूसरों को जो भी प्रेम व्यवहार आदि देते हैं वह हमारे पास लौटकर आता है। अतः हमें कुंभकरण के भांति सोते हुए लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा अज्ञानता की नींद से जगाकर स्वयं परिवर्तन से विश्व परिवर्तन लाना है। स्वर्णिम भारत रथ यात्रा में बीके सचिन, सोम भाई, बाबूलाल, हीरालाल उर्मिला उपस्थित रहे।