BREAKING NEWS
गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2022, 7:11 pm
NEWS : योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए फील्ड में जाएं अधिकारी, जिला प्रभारी सचिव डॉ. जोगाराम ने जानी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव आईएएस डॉ. जोगाराम ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन और भूपालसागर पंचायत समिति में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति जानी और अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के माध्यम से आम जन को ज्यादा से ज्यादा राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल सहित अन्य अधिकारी भी साथ थे।

योजनाएं अच्छी, आमजन को मिले लाभ
प्रभारी सचिव ने कपासन और भूपालसागर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को योजनाओं की क्रियान्विति की जमीनी हकीकत जानने के लिए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बहुत अच्छी योजनाएं बनी हुई हैं। इनका वास्तविक रूप से लाभ मिल रहा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए अधिकारियों को फील्ड में जाना चाहिए। इससे समस्याओं का नेचर पता चलता है और पता चलता है कि किस तरह की समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से योजनाओं के क्रियान्वन के लिए फील्ड में जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सीएचसी में लिया सुविधाओं का जायजा
इससे पहले प्रभारी सचिव ने कपासन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां ओपीडी में मरीजों और उनके परिजनों से बात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी में रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे व्यक्ति से पूछा- रजिस्ट्रेशन में ज्यादा टाइम तो नहीं लगता, चिरंजीवी योजना के बारे में जानते हो? कंप्यूटर ऑपरेटर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जानकारी ली और चिकित्सकों से रोज आउटडोर में आने वाले मरीजों की संख्या, अस्पताल में बेड की संख्या, एंटी कोल्ड, एंटी बायटिक सहित अन्य दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
चिरंजीवी योजना में बढ़ी लाभार्थियों की संख्या
सेम्पल कलेक्शन रूम में रोज जांच के लिए आने वाले सेम्पलों की संख्या और जांच रिपोर्ट में लगने वाले समय की जानकारी भी ली। इस दौरान जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने चिरंजीवी योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या पूछी तो सामने आया कि पिछले साल के मुकाबले चिरंजीवी योजना के तहत इलाज कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां से प्रभारी सचिव इंदिरा रसोई पहुंचे, जहां उन्होंने लाभार्थियों से बात कर खाने की गुणवत्ता आदि की जानकारी ली।
 
बच्चों से अंग्रेजी में परिचय पूछा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 8 में जाकर विद्यार्थियों से बात की। जिला कलक्टर पोसवाल ने एक स्टूडेंट से अंग्रेजी में परिचय देने को कहा, तो उसने अंग्रेजी में परिचय दिया। इसके पश्चात इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने भूपालसागर में सीएचसी और उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और फ्लैगशिप योजनाओं और कार्यक्रमों की क्रियान्विति की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE