BREAKING NEWS
पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2022, 8:12 pm
KHABAR : निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 दिसबंर को शुजालपुर में, विवाह के लिए 30 नवम्बर तक जनपद पंचायत शुजालपुर में आवेदन आमंत्रित, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जनपद पंचायत शुजालपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजनांतर्गत निराश्रित, निर्धन परिवार की कन्या, विधवा एवं परित्यक्ता के लिए निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 दिसबंर 2022 को शुजालपुर में आयोजित किया जा रहा है।

जनपद पंचायत शुजालपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि विवाह सम्मेलन में आवेदन के लिए आय का कोई बंधन नही रहेगा। आवेदन 12 से 30 नवम्बर 2022 तक जनपद पंचायत शुजालपुर में प्राप्त किये जायेंगे, जिसमें अधिक से अधिक संख्या मे वर-वधू के जोड़ो का पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की व्यवस्था जनपद पंचायत शुजालपुर में की गई है। इसके लिए संबंधित वर-वधू अपना आवेदन नियमानुसार समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्तुत करें। वर-वधू एवं उनके साथ आने वाले अभिभावकों को भोजन पानी एवं छाया की व्यवस्था जनपद पंचायत कार्यालय की रहेगी। वर-वधू को विवाह तिथि के दिन निश्चित अवधि से आधे घण्टे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज-
निःशुल्क विवाह के लिए आवेदन के साथ वर-वधु के अभिभावक का मप्र के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र, वर-वधु की समग्र परिवार आईडी, वर-वधु का आधार कार्ड, वर-वधु का आयु प्रमाण-पत्र (वधु की न्यूनतम आयु-18 वर्ष, वर की न्यूनतम आयु-21) आयु के लिए निम्न में से कोई एक दस्तावेज आवश्यक है (अंकसूची, टीसी, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता सूची, शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड), वर-वधु के पासपोर्ट साईज के 3-3 फोटोग्राफ्स, वर-वधु एवं अभिभावक का मोबाईल नंबर, कल्याणी (विधवा) होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र, विधूर होने की स्थिति मे पूर्व पत्नि का मृत्यु प्रमाण-पत्र, परित्यक्ता महिला-पुरूष होने की स्थिति में कानूनी रूप से तलाक होने का न्यायालयीन आदेश की प्रतिलिपि आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE