छतरपुर। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों को विगत तीन माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। जिले भर के हितग्राहियों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा हितग्राहियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न का परिवहन कार्य विगत कई वर्षाे से हमारे द्वारा पूर्ण ईमानदारी से किया जा रहा है। इसके बावजूद वर्तमान समय में डीजल पेट्रोल के दामों वृद्धि भी हो चुकी लेकिन टेंडर के नियमानुसार हमारे निर्धारित दरों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं हुई। इसके बावजूद हमारे बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया जाता जिससे हम सभी को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।