शाजापुर। मध्य प्रदेश सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासन योजनाएं संचालित की जा रही है।
जिला अंत्यावसायी सहकारी कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां संत रविदास स्वरोजगार योजना तथा डॉ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत बैंक के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिए एमपी ऑनलाईन www.samast.mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इसी तरह मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना एवं सावित्री बाई फूले स्व-सहायता समूह योजनान्तर्गत आवेदन पत्र कार्यालय में आमंत्रित किये जायेंगे।