शाजापुर। भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवम्बर 2022 है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
ऐसे युवा जिनका जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसम्बर 2005 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिये पात्र है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। संबंधित लिंक एमपी रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है।