BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 5:20 pm
KHABAR : कलेक्टर गुप्‍ता ने मुख्‍यमंत्री की वीसी के संबंध में जिला अधिकारियों की विभाग वार की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता ने मुख्‍यमंत्री की वीसी के संबंध में जिला अधिकारियों बैठक कलेक्‍टर सभाकक्ष में ली। बैठक में वन संरक्षक पीएन मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मुख्‍यमंत्री की वीसी के संबंध में जिला अधिकारियों की विभाग वार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिले में विभागों द्वारा सं‍चालित विभिन्‍न योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली और योजनाओं में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कानून व्‍यवस्‍था, माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही, पोषण आहार, महिला अपराध, सीएम जनसेवा अभियान, खनिज विभाग, आबकारी विभाग द्वारा जिले में की गई कार्यवाही, आयुष्‍मान कार्ड, सीएम हेल्‍पलाइन, प्रधानमंत्री एवं मुख्‍यमंत्री किसान निधी योजना, प्रधानमंत्री फलस बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, संबल योजना महिला प्रसुति, अडाप्‍ट एन आंगनवाडी, महिला एवं बाल विकास, शहरी एवं ग्रामीण पथ विक्रेता, संबंल योजना, अमृत सरोवर, वनवासी पट्टे वितरण की समीक्षा की।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सीएम राईज स्‍कूल, गौरव दिवस, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जिले में नवाचार,विद्युत विभाग, खाद/उर्वरक, राशन वितरण, पात्रता पर्ची, मुख्‍यमंत्री भू-‍अधिकारी योजना, स्‍वामित्‍व योजना, जिले में आयोजित रोजगार मेले, जिले में लिए गये खाद्य के सैम्‍पल, नगर निगम, नगर परिषद, राजस्‍व विभाग की योजनाए, खेल एवं युवा कल्‍याण, जल संसाधन, नरेगा में उपलब्‍ध कराये गये रोजगार, हर घर नल से जल, जल जीवन मिशन के जमीनी क्रियान्‍वयन, स्‍व-सहायता समूहों को दिलाये गए क्रेडिट लिंकेज की स्थिति की समीक्षा भी की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE