BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 4:33 pm
KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन पुरवा में 60 से ज्यादा ग्रामीण आज भी पक्के रास्ते और पुलिया के इंतजार में, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिले के राजनगर तहसील क्षेत्र से सिस्टम के दावों को आईना दिखाती तस्वीरें सामने आई हैं। ग्राम पंचायत खैरी के चंदन पुरवा में रहने वाले 60 से ज्यादा ग्रामीण आज भी एक सुरक्षित रास्ते के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। पुरवा तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है और ग्रामीणों को खेतों की पगडंडी से होकर एक नाला पार करना पड़ता है। बरसात में यही नाला ग्रामीणों के लिए जानलेवा मुसीबत बन जाता है। हालात ऐसे हैं कि बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रस्सी और लकड़ी के सहारे नाला पार करने को मजबूर हैं। अपनी समस्या लेकर ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे और लिखित आवेदन देकर जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है। अब तहसीलदार पीयूष दीक्षित ने जांच कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।


ये तस्वीरें छतरपुर जिले के राजनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी के चंदन पुरवा की हैं...तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां रहने वाले ग्रामीण किस तरह जिंदगी जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं चंदन पुरवा में 60 से ज्यादा ग्रामीण निवास करते हैं, लेकिन इस पुरवा तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है। ग्रामीण खेतों की पगडंडी से होकर आते-जाते हैं और रास्ते में पड़ने वाले नाले को पार करना उनकी मजबूरी है बरसात के दिनों में जब नाले में पानी बढ़ जाता है तो ग्रामीणों की मुश्किल कई गुना बढ़ जाती है। नाले को पार करने के लिए ग्रामीणों ने देसी जुगाड़ का सहारा लिया है। नाले के दोनों तरफ रस्सी बांधी गई है और लकड़ी के सहारे लोग एक तरफ से दूसरी तरफ पहुंचते हैं सबसे ज्यादा चिंता बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की है...क्योंकि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इन्हें इसी खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। स्थानीय निवासी कैलाश रैकवार के मुताबिक पिछले वर्ष सीईओ भी चंदन पुरवा पहुंचे थे और ग्रामीणों को पुलिया निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


रास्ता नहीं होने का असर सिर्फ ग्रामीणों की आवाजाही पर नहीं पड़ रहा, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है और किसी आपात स्थिति में मरीज या गर्भवती महिला को बाहर ले जाना भी बड़ी चुनौती बन सकता है ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें किसी बड़ी सुविधा की मांग नहीं है...बस नाले पर एक पुलिया बन जाए, ताकि चंदन पुरवा के लोगों को इस खतरनाक सफर से निजात मिल सके।


लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने के बाद ग्रामीण अपनी मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपा और नाले पर जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया कि बरसात में नाला भरने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ जाती है और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है मामले में जिला सीईओ नमः शिवाय अरजरिया का कहना है मामले संज्ञान में आया है जल्द समाधान किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE