भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर गणेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद एक कथा के दौरान उन्होंने अनंत अंबानी की दरियादिली की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि अनंत ने उस वक्त बागेश्वर धाम में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का 1 साल का खर्च उठाने का फैसला किया जब धीरेंद्र शास्त्री आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे थे।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि 2025 में जब कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन था और पीएम मोदी उनके यहां आए थे, उस वक्त बड़ा कार्यक्रम हुआ था। शेड और अन्य आयोजन में खर्च ज्यादा हो गया जिसके बाद उनका आर्थिक बजट गड़बड़ा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि जो 24 घंटे अन्नपूर्णा रासोई खुली रहती है, सारे भक्त वहां पर भोजन ग्रहण करते हैं, उस पर भी संकट आ गया।
तब उन्होंने अपने मित्र अनंत अंबानी को फोन कर बताया कि वह परेशान हैं और अन्नपूर्णा का संकट अब उनके ऊपर है। तब अनंत भाई ने कहा कि अन्नपूर्णा का एक साल का पूरा खर्च हम करेंगे। सरकार ने कहा कि भगवान बजरंगबली ने तत्काल उनकी सुनवाई की और अनंत भाई ने बिना किसी के दिखावा किए उनकी मदद की थी।