छतरपुर। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के साथ साथ आज छतरपुर में भी मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने स्वामित्व योजना में निष्पादक की जिम्मेदारी का विरोध करते हुए उग्र प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा पटवारी संघ के हारुन अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि हम योजना के विरोधी नहीं हैं लेकिन पंजीयन दस्तावेजों में पटवारी के नाम की जगह मध्यप्रदेश सरकार का नाम अंकित किया जाए अन्यथा की स्थिति में पटवारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जबाव दारी शासन प्रशासन की होगी इस धरना प्रदर्शन में जिले भर के महिला और पुरुष पटवारी मौजूद रहे।