BREAKING NEWS
KHABAR : त्योहार पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं,.. <<     KHABAR : सीएमओ के घर में घुसकर धमकाने का आरोप,.. <<     KHABAR : सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में.. <<     मुरैना में कॉलेज छात्रों से भरी बस पर हमला,.. <<     BIG REPORT : दूध डेयरी पर प्रशासन की दस्तक, पनीर की.. <<     BREAKING : गरोठ 8-लेन पर काल बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक.. <<     पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के बच्चों के साथ.. <<     BIG NEWS : गरोठ 8-लेन कनेक्टिविटी मार्ग पर मौत बनकर.. <<     KHABAR : बजरंग दल-विहिप ने दुकानों के खिलाफ दिया.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड में पुलिस को दूसरी.. <<     दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने देर रात.. <<     KHABAR : किसानों को चंबल नहर से मिलेगा पानी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जंगलों में धधक रही थीं कच्ची.. <<     KHABAR : सीएम की घोषणा के बाद भी कर्मचारियों की जेब.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड के फरार आरोपी का शॉर्ट.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने किया श्री हरि फटाका हाउस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 4:40 pm
KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं मिले तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, सिटी मजिस्ट्रेट के सामने जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

खडंवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों से मिलने नहीं पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े रहे। किसानों ने अपना ज्ञापन एक कुत्ते को सौंपकर विरोध दर्ज कराया। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगों नहीं हुई तो वह जल्द बड़ा आंदोलन करेंगे। 


खंडवा में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। किसानों की मांग थी कि उनका ज्ञापन सीधे कलेक्टर लें। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से ही चर्चा करना चाहते हैं। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों के बीच नहीं पहुंचे तो किसानों की नाराजगी बढ़ गई। किसानों ने साफ कर दिया कि वे किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। मामला बढ़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और उनसे चर्चा कर ज्ञापन लेने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।


इसके बाद किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और ज्ञापन एक कुत्ते को सौंप दिया। किसानों का कहना था कि जब उनकी बात सुनने के लिए अधिकारी तैयार नहीं हैं, तो इसी तरह विरोध दर्ज कराकर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यदि प्रशासन के अधिकारियों के पास किसानों की समस्याएं सुनने का समय नहीं है तो आने वाले दिनों में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE