नीमच। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 18 सितंबर 2026 को जावद में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन, खोर दरवाजा जावद स्थित डोम में किया जाएगा।
शिविर में जावद, अठाना एवं नयागांव नगरीय क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
शिविर में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।