खरगोन। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में गत दिवस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास, डिजिटल माध्यम से शिक्षा, नई शिक्षा नई उड़ान जैसे विषयों पर भाषण, निबंध, पोस्टर मेकिंग, प्रश्न मंच इत्यादि प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए समितियों का गठन कर प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं का परिणामों में भाषण में प्रथम स्थान शुभम यादव जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय भीकनगॉव, पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान संवेदना पंढाने शासकीय महाविद्यालय खरगोन, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाली तंवर शासकीय महाविद्यालय बडवाह ने प्राप्त किया। वही प्रश्न मंच में टीम बी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें जितेंद्र रंधावे पीजी कॉलेज खरगोन, दिव्या चौबे शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर, उज्मा खान जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय बड़वाह शामिल थे।
जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 22 नवंबर को होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन में छात्रों के साथ समिति संयोजक डॉ. सुनैना चौहान, डॉ. एसडी पाटीदार, डॉ. रंजीता पाटीदार, डॉ योगेन्द्र सिंह चौहान, प्रोफेसर छितू सिंह चौहान, डॉ. सावित्री भगोरे, प्रो. अकबर अली, प्रो. ऐश्वर्या दिलावरे, डॉ. सोनू वर्मा, प्रो. संजय कोचक आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. गायत्री चौहान, डॉ. गणेश पाटिल और प्रो. गगन पाटीदार रहे जिन्होंने विषयवस्तु, भाषा शैली जैसे मापदंडों के आधार पर प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम निर्धारित किए।