BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 5:39 pm
KHABAR : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं कौशल विकास पर हुआ विशेष व्याख्यान, विभागाध्याक्ष डॉ. गायत्री चौहान ने दिया स्वागत भाषण, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में शनिवार को प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा की अध्यक्षता में हिंदी विभाग ने विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मॉ सरस्वती पर माल्यार्पण के विभागाध्याक्ष डॉ. गायत्री चौहान ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। विषय विशेषज्ञ के रूप में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय कर्मवीर विद्यापीठ परिसर के निदेशक डॉक्टर संदीप भट्ट द्वारा  पत्रकारिता और मीडिया में कौशल विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं एवं आवश्यकता है। छात्रों को जागरूक होने की और साथ ही विद्यार्थी परंपरागत विषयों का चयन ना कर पत्रकारिता में भी अपनी रुचि रखें उन्हें रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी। संपादक, मीडिया प्रुफ रीडर, आकाशवाणी प्रसारण, प्रिंट/ इलेक्ट्रानिक आदि अनेक रोजगार के क्षेत्र हैं। प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा के द्वारा छात्रों को आशीष वचन के रूप में पत्रकारिता में भी शिक्षा प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र बर्वे ने भी विषय की सराहना की। व्याख्यान में छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुरेश अवासे, डॉ. डीएस बामनिया, डॉ. अकबर अली, डॉ. ललिता बर्गे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैशाली मोरे ने एवं आभार प्रो. सीएस चौहान द्वारा दिया गया। तथ्यों का संकलन कर डॉ. राजू हमीर देसाई ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE