खरगोन। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 183 महेश्वर में विशेष कैंप के अंतर्गत अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी केके मालवीय ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मालवीय ने आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए बीएलओ को मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जेंडर रेशों की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक महिला मतदाताओं के नाम पंजीकरण करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बीएलओ को प्रदान किए गए बीएलओ रजिस्टर के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। भ्रमण के दौरान तहसीलदार एवं सहा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुकेश बामनिया, सुपरवाइजर संजय पटेल, सरदार सिग ठाकुर, मानसिंह चौहान भी मौजूद रहे। जिला उपनिर्वाचन अधिकारी मालवीय ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर के कार्य की प्रशंसा की गई।