खरगोन। आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड एक ऐसी व्यवस्था है जिसके आधार पर चिन्हित निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का उपचार सम्भव हुआ है। गरीबों को इस योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिले की झिरन्या तहसील उन सुदूर दुर्गम पहाड़ियों में शामिल है जहां किसी फलिए तक पहुंचना और नेटवर्क तलाशना बड़ा काम है। जहां नेटवर्क उपलब्ध हो वही ऑनलाइन कार्य किये जाते हैं। आयुष्मान कार्ड के लिए झिरन्या जनपद द्वारा पहाड़ियों पर शिविर लगाकर कार्य किये जा रहे हैं।