BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 12:48 pm
KHABAR : श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 18 दिसम्बर को ब्राह्मण महाकुम्भ, महारैली निकालकर जनसभा का होगा आयोजन, पढ़े महेश मेनारिया की खबर

Share On:-

नीमच। देश में चल रही आरक्षण नाम की कुप्रथा को खत्म करने के लिए स्वर्ण समाज कई प्रयत्न कर रहा है। हर स्तर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग कर रहा है। आरक्षण को लेकर अब ब्राह्मणों में आक्रोश है। 

इसी बिच श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी के नेतृत्व में 18 दिसंबर को नीमच में ब्राह्मण महाकुंभ होने जा रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज (राष्ट्रीय परशुराम सेना ) द्वारा 18 दिसम्बर को आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महारैली निकाली जाएगी।  तत्पश्चात जन संबोधन होगा, जिसमे देश के विभिन्न जिलों एवं राज्यों से ब्राह्मण सम्मिलित होंगे।  

सर्व ब्राह्मण समाज एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में होने जा रहे ब्राह्मण महाकुंभ में परम पूज्य शंकराचार्य जी श्री स्वामीजी श्री स्वामी नारायण तीर्थ काली खंबा वाले मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पंडीत रवि मोहित वोरा, राष्ट्रीय प्रचारक परम पुज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कवि अमित शर्मा दिल्ली, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित अरविंद उपाध्याय मुम्बई, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित मिथिलेश पांडे दिल्ली, राष्ट्रीय कार्यकरणी अध्यक्ष पंडित नरेंद्र पराशर उपस्थित रहेगें। 

उक्त कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना की पूरी जिला कार्यकारणी द्वारा भाग लिया जाएगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE