चित्तौड़गढ़। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांतक्रान्ति जैन श्रावक संघ के अंतर्गत जीवन में नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने एवं समाज को आत्महत्या जैसे जघन्य अपराध से मुक्त बनाने के उद्देश्य प्राप्ति हेतु श्री शांतक्रान्ति जैन संघ द्वारा विश्व-वल्लभ, प्रज्ञा-निधि आचार्य प्रवर श्री विजयराज महाराज की प्रेरणा से आत्महत्या मुक्त समाज (एसएफयू मिशन) अभियान चलाया जा रहा है।
शांत क्रान्त संघ के प्रदीप मट्ठा ने बताया कि एसएफयू संकल्प पत्र भर कर इस अभियान से आप स्वयं भी जुड़ें एवं अन्य को भी संकल्प पत्र भरने की प्रेरणा देवें। एसएफयू अभियान को सार्थक बनाने में आपका सहयोग अपेक्षित है। अभियान से जुड़ने के लिए एवं आत्महत्या जैसे विचारों से दूर रहने का संकल्प लेने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके चाही गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
फॉर्म सबमिट करने पर आपको एक संकल्प प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। उसे सहेज कर रखें एवं समय-समय पर उसका अवलोकन करते रहे।