BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 7:05 pm
NEWS : न्युवोको ने अपनी नई डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ऐप-न्युवोनिर्माण लॉन्च की, अब मकान निर्माण करवाने के दौरान आने वाली कठिनाईयां होगी दूर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। हर किसी के लिए घर बनाना एक कठिन काम है, जिसमें बजट, प्लॉट का आकार, घर की योजना, निर्माण सामग्री का चुनाव और कई अन्य महत्वपूर्ण चुनौतियां शामिल हैं। इन सभी कार्यों के आसान समाधान और एक आकर्षक ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट और आधुनिक निर्माण सामग्री में पचास से अधिक उत्पादों की क्षमता के मामले में भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह ने नई न्युवोनिर्माण ऐप लॉन्च की है। 

नई न्युवो निर्माण ऐप, पहली डायरेक्ट-टू-कस्टमर होम असिस्ट ऐप है। यह एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो न्यूनतम टर्नअराउंड समय और न्यूनतम निर्भरता के साथ, घर के निर्माण और निर्माण के चरणों में जरूरी सूचनाएं और जानकारियां प्रदान करता है। इसके साथ ही ये ऐप निर्माण संबंधित मार्गदशन प्रदान करते हुए समय-समय पर उपयोगी सलाह भी देती है। निर्माण के बारे में जरूरी जानकारी प्रदान करने के अलावा, न्युवोनिर्माण, घर या किसी भी अन्य भवन के निर्माण के चरणों के बारे में अपनी विशेषज्ञता को साझा करती है। साथ ही उपभोक्ताओं को नवीनतम और सबसे इनोवेटिव उत्पादों के बारे में सूचित करती है और उपभोक्ताओं को वित्तीय मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस ऐप का उपयोग करके, व्यक्तिगत होम बिल्डर्स (आईएचबी) सहित उपभोक्ता विभिन्न फ्लोर प्लान देख सकते हैं, निर्माण सामग्री की लागत की गणना कर सकते हैं, विभिन्न विषयों पर लिखे गए लेखों और वीडियो के माध्यम से निर्माण के विभिन्न चरणों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही निर्माण के लिए आवश्यक उत्पादों के बारे में और उनका उपयोग करने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ऐप लॉन्च के मौके पर, मधुमिता बसु, मुख्य रणनीति और विपणन अधिकारी, न्युवोको ने कहा कि कई रिपोर्टों के अनुसार, 2022 और 2027 के बीच भारतीय निर्माण बाजार 10 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस वृद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भारत में अपना नया घर बनाने वाले लोगों के एक विशाल समूह द्वारा संचालित होगा। वर्तमान में, सीमित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म हैं जो उन्हें उनके घर-निर्माण यात्रा में कवर करते हुए जानकारी प्रदान करते हैं या सहायता करते हैं। 

न्युवोनिर्माण के माध्यम से, न्युवोको का लक्ष्य सभी ग्राहकों को घर के बारे में अप-टू-डेट जानकारी और उपकरणों तक पहुंच प्रदान करके इस कमी को भरना है। इस तरह से निर्माण को उनके लिए बेहद आसान बना देना है। न्युवोनिर्माण ऐप का उद्देश्य गृह-निर्माण की यात्रा को सरल और जानकारी भरपूर बनाना है। इसके साथ ही निर्माण के हर चरण में काम को आगे बढ़ाने से लेकर पूरा होने तक प्रभावी ढंग से योजना बनाने में मदद करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE